फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में आईपीएल मैच आयोजित करेगी सरकार, युवाओं की ऊर्जा का सही उपयोग हो: राज्यपाल

Sun, 14 Oct 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर यूथ डायलाग कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है, जिससे उनकी ऊर्जा का सदुपयोग रचनात्मक कार्य में हो सके। विकास के लिए शांति जरूरी है। उन्होंने युवाओं से राज्य में शांति स्थापना के लिए आगे आने का आह्वान किया। राज्यपाल जम्मू और कश्मीर यूथ अलायंस की ओर से एसकेआईसीसी में आयोजित कश्मीर यूथ डायलाग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निष्पक्ष चुनाव करवाने के प्रतिबद्ध हैं। युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर भाग लें, जिससे राज्य के विकास और शांति के लिये नया अध्याय लिखा जा सके। इस मौके पर राज्यपाल छात्रों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। छात्रों में राज्य में शिक्षा के सतर मुख्य तौर पर कश्मीर में शिक्षा को लेकर आ रही मुश्किलों के बारे में बताया।

राज्यपाल ने युवाओं से कहा कि उनके लिये राज्य में खेल प्रतिस्पर्धाओं के उत्थान के लिए कश्मीर में आईपीएल मैच आयोजन करने को बात चीत जारी है, जिसमें स्थानीय युवा भी भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालयों को विभिन्न इम्तिहानों के लिए फ्री कोचिंग और काउंसलिंग के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्रों को बाहरी राज्यों में प्रत्येक सुविधा दी जाएगी। हाल में उत्तर प्रदेश में हुए प्रकरण को सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें