फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल शासन के बाद एनएन वोहरा ने की मीटिंग

Sun, 11 Jan 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद गवर्नर एनएन वोहरा ने शनिवार को सचिवालय पहुंच कर तमाम विभागों के सचिवों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने सचिवों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके विभाग और एजेंसियों में काम करने वाले कार्यालय समय पर पहुंचें और समर्पण की भावना से काम करें।

उन्होंने सार्वजनिक सेवा वितरण संगठनों को कुशलता और ईमानदारी के साथ काम करने पर बल दिया। साथ ही जनता की शिकायतें समय पर निवारण करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने तमाम सचिवों को उनके विभाग के लंबित मामले हल करने को कहा। साथ ही मुख्य सचिव से कहा कि महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों के संबंधित तमाम केस उन्हें भेजें।

उन्होंने कहा कि रियासत में हर स्तर पर सुशासन और उत्तरदायी प्रशासन स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

राज्यपाल ने रियासत में कानून व्यवस्था मजबूत करने के क्रम में डीजीपी के राजेंद्रा कुमार के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा पर विचार विमर्श किया। साथ ही उन्हें सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने योजना एवं विकास के प्रमुख सचिव बीआर शर्मा, वित्तीय प्रमुख सचिव बीबी व्यास के साथ वर्तमान के अलावा वार्षिक प्लान 2015-16  के निर्माण, बजट मुद्दों, कैजुअल इंप्लाइज के वेतन भुगतान और अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें