फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल और पंजाब में फंसे जम्मू-कश्मीर के 15 हजार लोगों को वापस लाएगी सरकार

Wed, 29 Apr 2020 01:31 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ/लखनपुर

सार

- रोजाना डेढ़ से दो हजार लोगों को लाने के लिए भेजी जाएंगी बसें
- बाद में और राज्यों में फंसे लोगों को भी लाया जा सकता है वापस 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण प्रदेश के बाहर फंसे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में फंसे जम्मू-कश्मीर के लोगों को घर वापस लाने के लिए बसें भेजने का फैसला लिया है। लखनपुर से रवाना की जा रही ये बसें हिमाचल और पंजाब के विभिन्न जिलों से फंसे प्रदेश के नागरिकों को वापस लेकर आएंगी। 

विज्ञापन


लखनपुर के नोडल अफसर अजीत साहू ने बताया कि पिछले तीन दिन में साढे़ पांच हजार लोगों को वापस लाया गया है। दूसरे राज्यों से संपर्क साधकर राज्य के फंसे लोगों की सूची मंगाई गई है। जल्द ही वहां के प्रशासन के सहयोग से इन्हें वापस लाया जाएगा। 

संबंधित जिलों के उपायुक्तों की ओर से लगातार प्रदेश प्रशासन और जिला प्रशासन को बाहरी राज्यों में फंसे लोगों की सूचियां भेजी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार इन दोनों राज्यों से लगभग 15 हजार लोग जम्मू-कश्मीर में फंसे हैं। उन्हें घर वापसी के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जाने का इंतजार था। अब उनकी घर लौटने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर प्रशासन स्क्रीनिंग के बाद रोजाना पंद्रह सौ से दो हजार लोगों को प्रदेश में दाखिल करवाएगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार हिमाचल और पंजाब के बाद प्रदेश प्रशासन चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने की भी व्यवस्था कर सकता है। देश के अलग-अलग राज्यों में 30 से 40 हजार लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें