जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि कश्मीर घाटी में युवाओं को आतंकवाद के चंगुल से छुड़ाने के लिए सरकार अपने प्रयासों में तेजी लाएगी। एक इंटरव्यू में एलजी ने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि कोई भी युवा आतंकी संगठन में शामिल न हो। जो किसी तरह से आतंकवाद के चंगुल में फंस गए हैं, उन्हें सरकार वापसी की कई अवसर दे चुकी है। आने वाले दिनों में इस दिशा में प्रयासों को और तेज किया जाएगा।
एलजी ने कहा कि घाटी में शांति है। सब कुछ सामान्य चल रहा है, लेकिन यह हालात सीमा पार बैठे नेताओं और आतंकवाद के समर्थकों से बर्दाश्त नहीं हो रहे। आतंकियों को इस तरफ धकेलने के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन होता है। ऐसी ताकतों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को चाहिए कि वह देश विरोधी ताकतों के बहकावे में न आएं। मुख्यधारा का हिस्सा बनकर अपना भविष्य संवारें। एजेंसी