फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी स्कूलों के प्रशासनिक अधिकारी होंगे प्रभारी, शिक्षा की गुणवत्ता में करेंगे सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता, लर्निंग आउटकम का आकलन और इसमें सुधार की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है। जिले में आईएएस और केएएस अधिकारियों को सरकारी स्कूलों का प्रभारी नियुक्त किया है। यह अफसर स्कूलों का नियमित निरीक्षण करेंगे और रोडमैप तैयार कर सुधार के लिए काम करेंगे।
जिले के प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक करीब 75 स्कूलों में पायलट आधार पर व्यवस्था को शुरू किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। ये अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे, बच्चों में सीखने के परिणाम (लर्निंग आउटकम) देखेंगे। इसमें देखा जाएगा कि अगर बच्चा पांचवीं कक्षा पढ़ता है तो क्या कक्षा पाठ्यक्रम के साथ सामान्य ज्ञान की जानकारी रखता है या नहीं। इसका विश्लेषण किया जाएगा, फिर प्रभारी अधिकारी एक रोडमैप तैयार करेंगे, जिसमें इस बात पर विशेष ध्यान होगा कि कैसे बच्चों में सीखने की क्षमता में सुधार लाया जाए। उस रोडमैप के आधार पर बच्चों पर काम होगा। पायलट प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन के बाद इस पहल को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम का आकलन और इसमें सुधार के लिए प्रशासन काम करेगा। इसके लिए 75 स्कूलों में प्रभारी नियुक्ति किए हैं। प्रभारी जिला प्रशासन के अधिकारी होंगे, जो स्कूल का दौरा करेंगे और एक रोडमैप तैयार करेंगे।
- सचिन कुमार वैश्य, डीसी, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें