जम्मू-कश्मीर सरकार के मुख्य सचिव ने गुरुवार को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारी जो संभाग स्तर, जिला स्तर पर काम कर रहे हैं और जो सिविल सचिवालय श्रीनगर में सेवारत हैं, वे तत्काल प्रभाव से अपने कार्यालय को रिपोर्ट करें।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों के लिए सुचारू और सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए आवश्यक व्यवस्था करें।
जिला प्रशासन सांबा द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश के अनुसार कहा गया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को 9 अगस्त 2019 से प्रभावी रूप से खोला जाए।