फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी कार्यालयों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए अब सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। सरकारी कार्यालयों में तीसरी आंख की निगरानी से भ्रष्टाचार एवं दलाली के कार्यों पर रोक लगेगी। सरकारी कार्यालयों पर लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण हो जाए, इसके लिए प्रमुख जगहों पर कैमरे लगवाए जाएंगे। कैमरे लगने से समय पर कार्यालय खुलेंगे और कर्मचारी उच्चाधिकारी को बिना बताए अनुपस्थित नहीं रह पाएंगे। इसकी निगरानी डीसी स्वयं करेंगे। इसके लिए यूटी प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। डीसी सचिन कुमार वैश्य का कहना है - कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें