मढ़ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : हरदीप ठाकुर
आगे उन्होंने कहा कि ने कहा कि देश, समाज और मानवता के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों की परस्पर सहभागिता की आवश्यकता है। दोनों में अगर, कोई कमजोर होगा तो विकास का पहिया थम जाएगा।
वहीं, मढ़ स्कूल प्रिंसिपल सरसा राम ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने रैली के आयोजन के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाते रहने चाहिए, ताकि बच्चों का समाज से जुड़ाव बन सके। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।