जम्मू। कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन प्रदेश में धार्मिक और सामाजिक कार्य ठप पड़े हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े पुजारी व ज्योतिष को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। मंदिरों और घरों में धार्मिक कार्य नहीं होने से इन लोगों की जीवनी पर असर पड़ा है।वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने प्रधानमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पुजारी, कर्मकांडी,तीर्थ पुरोहित व ज्योतिषियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे।केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों ने किसान, बीपीएल कार्डधारी, पेंशनर, विकलांग, विधवा, वृद्ध, दिहाड़ी मजदूर, मनरेगा दिहाड़ी, कर्मचारी, अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, स्व सहायता समूह, उज्जवला समूह, महिला, जन धन खाताधारी सहित विभिन्न प्रकार की कैटेगरी के लगभग 132 करोड़ लोगों को 1.70 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज की घोषणा कर राहत दी है। लेकिन ब्राह्मण समाज जो धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ, मंदिरों व तीर्थों की सेवा में जो लगा हुआ है उसके लिए कोई घोषणा नहीं की गई। ऐसे प्रतिदिन पूजन-पाठ या मंदिरों की सेवा व तीर्थ पुरोहितों के रूप में आजीविका अर्जित करते हैं, उनकी भी सहायता सरकार को करना चाहिए। इस संकट की घड़ी में सरकार की योजनाओं से यह वर्ग वंचित है।