फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सालों में अलगावादियों की सुरक्षा में खर्च हुए 11 करोड़, अब भी 11 को दिया जा रहा सुरक्षा कवर

Sun, 17 Feb 2019 08:30 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अलगाववादी नेता - फोटो : फाइल
विज्ञापन
भले ही सरकार ने पांच अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है, लेकिन अब भी हुर्रियत कांफ्रेंस के 11 नेता सरकारी सुरक्षा कवर में है। राज्य सरकार ने पिछले दिनों विधानसभा में जानकारी दी थी कि हुर्रियत कांफ्रेंस के कुल 15 नेताओं को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन

 

इनमें आगा सईद हसन मौलवी, मौलवी उमर फारूक, प्रो. अब्दुल गनी भट, मौलवी अब्बास अंसारी, बिलाल गनी लोन, फजल हक कुरैशी, मोहम्मद यासीन मालिक, सलीम गिलानी, जफर अकबर भट, शाहिद उल इस्लाम, अब्दुल गनी शाह, आगा सईद हुसेन, फारूक अहमद किचलू और मसरूर अब्बास अंसारी शामिल है। इनके अलावा अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को भी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। 
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में पूर्व विधायक पवन गुप्ता के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखित में जानकारी दी थी कि 14 हुर्रियत नेताओं के सुरक्षा कवर पर 2008 से 2017 तक 10.86 करोड़ की राशि खर्च हुई है। 
विज्ञापन


2015 में मौलवी उमर फारूक के सुरक्षा कवर पर 34,49,058 लाख, 2016 में 36,18,247 लाख और 2017 में 37,93,254 लाख की राशि खर्च हुई। प्रो. अब्दुल गनी भट की सुरक्षा में 2.15 करोड़ और आगा सईद हुसेन मौलवी, मौलवी अब्बास अंसारी और बिलाल गनी लोन की सुरक्षा में एक करोड़ की राशि खर्च की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें