फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर : कल से फिर शुरू होगी यात्रा, मौसम ने दिया साथ तो होंगे माता के दर्शन

Sat, 13 Sep 2025 03:35 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से दोबारा शुरू होगी, यदि मौसम अनुकूल रहा। यात्रा को खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत के चलते अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम और ट्रैक के जरूरी मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से रोकी गई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अब 14 सितंबर (रविवार) से दोबारा शुरू की जाएगी। हालांकि, यात्रा की बहाली मौसम अनुकूल रहने पर ही संभव होगी।

विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश और ट्रैक की सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। मरम्मत कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और यदि मौसम सहयोग करता है, तो श्रद्धालु 14 सितंबर से फिर से माता के दर्शन कर सकेंगे।

बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मौसम और ट्रैक की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें