फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ के लोगों को लिए खुशखबरी, अब मात्र 15 सौ रुपये में होगी सेप्टिक टैंक की सफाई

Tue, 07 Jan 2020 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ शहर में अब लोगों को सेप्टिक टैंक(शौचकूप) और गटर की सफाई का पूरा खर्चा स्वयं नहीं वहन करेगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी, ताकि लोगों का भार कम हो और सफाई भी बने रहे। नगर परिषद कठुआ ने शहर के सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए अस्थायी हल सुनिश्चित करते लोगों को राहत देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अब घरों में बनाए गए निजी सेप्टिक टैंक(शौचकूप) और गटर की सफाई के लिए नगर परिषद 50 फीसदी सब्सिडी देने जा रही है। यानि शहर में पहले जो निजी तौर पर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीन से साढ़े तीन हजार रुपये चुकाने पड़ते थे वह अब मात्र 15 सौ रुपये में ही हो जाएगी।

इसके लिए नगर परिषद अपने 407 वाहन और मशीन का इस्तेमाल करेगी। जिन इलाकों या गली मोहल्लों में नगर परिषद का यह वाहन दाखिल हो सकेगा, वहां यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि परिषद की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। परिषद सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए लोगों को होने वाले भारी खर्च में सब्सिडी पर काम करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें