फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रो-एएम इवेंट में खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन

Mon, 09 Oct 2023 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जेएंडके ओपन टूर्नामेंट के अंतिम दिन रविवार को जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में प्रो-एएम इवेंट करवाया गया। इसमें पेशेवर और क्लब के शौकीन मौजूद रहे। इस दौरान खेल कौशल और सौहार्द का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने पेशेवर गोल्फर सचिन बैसोया के नेतृत्व में विजयी प्रो-एम टीम को सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन को गोल्फ पर्यटन स्थल के रूप में जम्मू-कश्मीर की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। पीजीटीआई और जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सहयोग से जेएंडके ओपन 2023 टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 4 से 8 अक्तूबर तक हुआ। इसमें 126 गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और क्षेत्रीय गौरव के प्रतीक व प्रतिष्ठित चिनाब रेल ब्रिज से सजी रोलिंग ट्रॉफी को जेएंडके ओपन चैंपियन ओम प्रकाश चौहान ने उठाया था। इसके अलावा खिलाड़ियों को पर्यटन निदेशालय की ओर से तैयार विशेष स्मृति चिह्न दिए गए। समापन समारोह में विशेष सचिव पर्यटन अमरजीत सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन सुनैना शर्मा मेहता, सचिव जम्मू तवी गोल्फ कोर्स मानव गुप्ता और पीजीटीआई के सीईओ उत्तम मैंडी, उप निदेशक पर्यटन अब्दुल जब्बार व अन्य उपस्थित थे। चैंपियन ओम प्रकाश चौहान को ट्रॉफी के साथ विजेता राशि और स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें