फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्यों लटका गोल्फ कोर्स का उद्घाटन

Sun, 12 Oct 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स के दूसरे चरण के प्रोजेक्ट का श्रीगणेश लटक गया है। बाढ़ के कारण गत सितंबर माह में होने वाले उद्घाटन को टाल दिया गया। गोल्फ कोर्स में दूसरे चरण में अतिरिक्त नौ होल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


संभाग में यह अपनी तरह का पहला 18 होल वाला गोल्फ कोर्स है। गोल्फ कोर्स का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाकर गोल्फ को बढ़ावा देना है। पहले चरण में वर्ष 2011 में सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स में नौ होल तैयार किए गए थे।

जिसके बाद करीब तीन साल में अन्य नौ होल का काम पूरा किया गया है। अब तक इस गोल्फ कोर्स पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। गोल्फ कोर्स पर विशेष तरह की ग्रीनरी लगाई गई है, जबकि आसपास स्थानीय ग्रास लगाई गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा गोल्फ कोर्स पर फलों के पौधों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य पौधे लगाए गए हैं। गत सितंबर माह में आई बाढ़ से गोल्फ कोर्स को भी नुकसान पहुंचा था। जम्मू में गोल्फ कोर्स का निर्माण पर्यटन को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को गोल्फ कोर्स की ओर से आकर्षित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें