फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC की अग्रिम चौकियों पर पहुंचे सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख, बढ़ाया जवानों का हौसला

Sun, 04 Dec 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एलओसी के दौैरे पर उत्तरी कमान के कमांडर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने पंद्रहवीं कोर (चिनार कोर) के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एलओसी पर बारामुला, उड़ी और कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों में पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल ने सीमा पार से रची जा रही साजिशों को नाकाम करने की तैयारियों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


बारामुला और उड़ी डिवीजन के कमांडरों ने बताया कि एलओसी पर किसी भी तरह की नापाक हरकत से निपटने के मुकम्मल इंतजाम हैं।

उत्तरी कमान प्रमुख बनने के बाद घाटी का पहला दौरा कर रहे अनबू ने एलओसी के अग्रिम इलाकों के बाद शरीफाबाद और अवंतीपोरा के सैन्य प्रतिष्ठानाें का भी निरीक्षण किया। बादामी बाग स्थित चिनार कोर छावनी में 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने उत्तरी कमान प्रमुख को सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

'आतंकरोधी ऑपरेशन में सुंयक्त रणनीति कारगर'

Indian Army - फोटो : File Photo
सैन्य कमांडरों से सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी जुटाने के बाद अनबू ने कहा कि सुरक्षा के हर पहलू पर जमीनी स्तर पर सेना की तैयारी संतोषजनक है। भविष्य में भी सुरक्षा तैयारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अंजाम दिया जाए।

सेना को सिविल प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय अवाम की समस्याएं सुलझाने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। सुरक्षा के मोर्चे पर तमाम सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि आतंकरोधी अभियान चलाने में संयुक्त रणनीति ही सबसे कारगर है। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट जनरल अनबू ने एक दिसंबर को ही उत्तरी कमान प्रमुख का कार्यभार संभाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें