विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को जीएमसी जम्मू से एक वाकाथन का आयोजन किया गया।
जम्मू। विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को जीएमसी से एसएमजीएस अस्पताल तक वॉकाथन में विद्यार्थियों और चिकित्सा स्टाफ ने एड्स/एचआईवी से बचाव के लिए जागरूक किया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग, ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग और जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से निकाली वॉकाथन में विद्यार्थियों ने बताया कि जागरूकता से ही एड्स से लड़ा और बचा जा सकता है।
जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने एचआईवी-एड्स से पीड़ित रोगियों में बीमारी की रोकथाम, निदान और उपचार के लिए उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला। इस बीच रक्त केंद्र एसएमजीएस अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें गुरु नानक लंगर मिशन (एनजीओ) के रक्तदाताओं ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्तदान किया। डॉ. मनु भटनागर, डॉ. तबस्सुम जबीन, डॉ. मोनिका वली, डॉ. संदीप डोगरा मौजूद रहे। ब्यूरो