जम्मू। जीएमसी जम्मू के छात्र अब धरना नहीं दे सकेंगे, न ही शामिल हो पाएंगे। इसके साथ रोड ब्लॉक और मीडिया के साथ बातचीत करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में ब्वॉयज हॉस्टल के वार्डन की ओर से निर्देश जारी कर दिया है। बताया है कि नियम का पालन न करने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के बीच विवाद गहराता रहता है। इसके चलते कॉलेज प्रबंधन ने निर्देश जारी कर दिया है ताकि अनुशासन बना रहे सके। छात्र अवैध गतिविधियों में भाग लेने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। नियम का पालन न करने वालों को आरोपी माना जाएगा। संवाद