जम्मू। स्टोन क्रशर पर काम करने वाले दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल कार्तिक शर्मा और बोध राज शर्मा निवासी ललयाल कानाचक को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फ्लाएं मंडाल स्थित ओरिएंटल स्टोन क्रशर पर काम करते हैं। घायलों का कहना है कि तीन अज्ञात युवक क्रशर पर आए और मारपीट करने लगे। अन्य युवक सरवाल अस्पताल ले गए जहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। एसएचओ सुमित कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के सतवारी स्थित स्टोन क्रशर पर काम करने वाले एक युवक पर भी हमला हुआ था। ब्यूरो