जम्मू। जीएमसी में पिता का इलाज कराने आए लड़की का पैसों से भरा पर्स चोरी हो गया। सोनिया ने बताया कि पिता बीमार हैं और उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल लाई थी। इसी दौरान शौचालय जाने लगी तो पर्स पिता को पकड़ा दिया। पर्ची बनवाने के लिए जब पैसे निकालने लगी तो पर्स गायब था।
पीड़िता के अनुसार पर्स में नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। जीएमसी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई है। अस्पताल परिसर में चोरी की घटना के बाद मरीजों और उनके परिजन में चिंता का माहौल है। लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है। ब्यूरो