फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMC Jammu: वरिष्ठों से परेशान हो कर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर ने फोड़ लिया अपना सिर, जानें क्या है मामला

Mon, 19 Sep 2022 01:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग के सीनियर्स उसे लगातार परेशान कर रहे थे और उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
GMC Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ओवेश वानी ने शनिवार को प्रिंसिपल कार्यालय के करीब शीशे के दरवाजे पर सिर फोड़ लिया। इसके पश्चात, ओवेस वानी ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के सीनियर्स उसे लगातार परेशान कर रहे थे और उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन


सिर पर लगी चोट का अस्पताल में उपचार कर उसे जीएमसी पुलिस चौकी में भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार तीन साल का डीएनबी कोर्स कर रहे कश्मीर से संबंधित डॉक्टर ओवेस वानी का हाजिरी मामले में विभाग से विवाद चल रहा था और इसी से परेशान होकर उन्होंने शीशे के दरवाजे पर सिर मार दिया।

जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉक्टर शशि सूदन ने मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। जांच कमेटी में बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष जीएस सैनी, सुपरिटेंडेंट मनोज चलोत्रा, डॉक्टर मीना सिद्धू, मेडिसन विभाग के डॉक्टर फ्याज और डॉक्टर अंजू जम्वाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव भूपेंद्र कुमार ने जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल को मामले की पूरी जांच रिपोर्ट उनके कार्यालय में सोमवार तक सौंपने के आदेश जारी किए हैं। मामले में डॉक्टर ओवेस वानी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें