फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेडिकल पाठ्यक्रम में सुधार पर जोर दें-सचिव

विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में शुक्रवार को दो दिवसीय वर्कशाप में मौजूद स्वास्थ्य सचिव सैयद आबिद रशीद शाह व अन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी के सभागार में शुक्रवार को मेडिकल जनरल में वैज्ञानिक पेपर लेखन पर दो दिवसीय सीएमई (कॉन्टिन्यू मेडिसन एजुकेशन) एवं राज्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की वर्कशॉप में पहले दिन मुख्यातिथि स्वास्थ्य सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने लोगों की जरूरत के मुताबिक मेडिकल पाठ्यक्रम में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों छात्रों को कौशल सीखने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। एम्स विजयपुर के कार्यकारी निदेशक और सीईओ शक्ति कुमार गुप्ता, डॉ. अशरफ गनी सब डीन रिसर्च स्किम्स, श्रीनगर, राज्य नोडल अधिकारी एनएएमएस डॉ. विशाल टंडन और प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता के साथ डॉ. पवन मल्होत्रा निदेशक प्रिंसिपल एस्कॉम मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें