फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

Thu, 07 Feb 2019 10:57 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
जम्मू के मीरा साहिब पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक तिलक राज ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिला दीं। 
विज्ञापन


कोलड्रिंक पीने के बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवती ने पुलिस से शिकायत की थी कि  ठिकरिया निवासी तिलक राज मौजूदा समय में सिंबल कैंप इलाके में किराये के मकान में रहता है। 

वह उसे फुसला कर अपने कमरे पर ले गया था जहां उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। बाद में युवती ने घर वालों को जानकारी देने के साथ पुलिस में मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें