जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले की एक बेटी ने कठुआ ही नहीं पूरी रियासत का नाम रोशन किया है। रिटायर्ड मेजर प्रताप सिंह सम्याल की पोती और कर्नल पवन सम्याल की बेटी रिया सम्याल ने भारतीय सेना के जज एडवोकेट जनरल कैडर को क्रैक किया है।
वार्ड नंबर एक की रिया ने आल इंडिया मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रिया अप्रैल से चेन्नई में आफिसर्स ट्रेनिंग अकाडमी ज्वाइन करेंगी।
रिया वर्ष 2020 में भारतीय सेना के जज एडवोकेट जनरल कैडर में बतौर लेफ्टीनेंट ज्वाइन करेंगी। उन्होंने बताया कि परिवार से प्रेरणा पाकर उनका सपना भी भारतीय सेना में शामिल होना था।
मेहनत और लगन से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। रिया की सफलता के बाद उसके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।