उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में दो परिवारों के बीच की लड़ाई ने किशोरी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
हंदवाड़ा के मागाम गांव के रहने वाले मोहम्मद रमजान भट ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी गुलाम हसन का बेटा शमसुद्दीन लोन उनकी बेटी को परेशान कर रहा है और उसकी बेटी का फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड की है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। हंदवाड़ा के एसपी गुलाम जीलानी ने बताया कि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद दोनों परिवारों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाने के साथ साथ आपस में गाली गलौच भी की गई।
उनके अनुसार जिस लड़के पर लड़की का फोटो अपलोड करने का आरोप है उसको लड़की के परिवार वालों द्वारा बुरी तरह पीटा गया। गंभीर रूप से घायल लड़के का इलाज श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में जारी है।