अखनूर। चिनाब दरिया में आत्महत्या करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को चिनाब में छलांग लगाने वाली महिला का शव अभी बरामद नहीं हुआ था कि बुधवार को राजोरी की युवती दरिया में कूद गई।
युवती की पहचान लडोट निवासी फरीदा कौसर (18) पुत्री करामत हुसैन के रूप में हुई है। महिला ने अज्ञात कारणों से दरिया चिनाब में छलांग लगा दी। इस दौरान वहीं पास में मौजूद युवाओं ने उसे दरिया से बाहर निकाला। उन्होंने युवती को अखनूर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने जांच के बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।