राजस्व विभाग ने गांव रखढोक ज्यौड़ियां में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। राजस्व विभाग ने गांव रखढोक ज्यौड़ियां में कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया। नायब तहसीलदार के अनुसार मदन लाल पुत्र बिहारी लाल निवासी वार्ड 5 राख ढोक ज्यौड़ियां ने 9-10 साल से 136 वर्ग फीट भूमि पर शेड का निर्माण किया था।
जिस भूमि पर शेड बनाया गया है वह सरकारी है। ऐसे में निर्माण अवैध पाया गया। इस पर दिनांक 28 मार्च 2024 को तहसील ज्यौड़ियां के फील्ड स्टाफ ने स्थान को खाली करने के निर्देश जारी किए थे। मगर अतिक्रमणकारी ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग ने अतिक्रमण को हटा दिया।