फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को फंडिंग के मामले में गिलानी के बेटे से नहीं हो सकी पूछताछ

Wed, 31 Aug 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एनआईए हुर्रियत जी के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी से पूछताछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन


हुर्रियत के प्रवक्ता के अनुसार नईम तथा उसके कानूनी सलाहकार एजेंसी के शिवपोरा स्थित कार्यालय गए थे, लेकिन एनआईए के अधिकारी दिल्ली जा चुके थे।

एनआईए घाटी में कुछ बैंक खातों की छानबीन में जुटी है। आरोप है कि इन खातों से राशि का इस्तेमाल कश्मीर हिंसा के लिए किया गया। 

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान सहित कई देशों से फंडिंग किए जाने का खुलासा हुआ था। इसमें हवाला की राशि कश्मीर के सामान्य लोगों के खातों में जमा कराने की बात भी सामने आई थी। इसके चलते एस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एनआईए ने जांच शुरू की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें