विजयपुर एम्स में समस्याएं सुनते सचिव। संवाद
- फोटो : vijaypur
विजयपुर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शनिवार को एम्स जम्मू के दौरे के दौरान संस्थान के संकाय सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का आकलन करने के साथ ही उनके सामने आने वाली समस्याओं का भी जायजा लिया।
मुख्य सचिव के साथ जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह और सांबा के उपायुक्त राजेश शर्मा भी थे।
एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर शक्ति कुमार गुप्ता ने एम्स जम्मू में उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं पर प्रकाश डाला।
मुख्य सचिव ने दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए एम्स, केंद्र शासित प्रदेश सरकार, आईआईटी और आईआईएम के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया। अटल डुल्लू ने पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया। डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने जम्मू क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और विशेष देखभाल को आगे बढ़ाने में एम्स जम्मू की महत्वपूर्ण भूमिका पर टिप्पणी की। संवाद