फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पार्षदों ने उठाया अधिकारियों के फोन न उठाने का मुद्दा, ईओ ने तुरंत बुलाकर कहा-आइंदा ऐसा न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया नगरपालिका में बैठक का आयोजन, ईओ के समक्ष पार्षदों ने रखी अपनी समस्याएं
विज्ञापन

अरनिया
अरनिया नगरपालिका की वीरवार को कार्यकारी अधिकारी रवि सैनी की अध्यक्षता में बैठ हुई। इसमें वार्ड के सात पार्षदों ने हिस्सा लिया जबकि दो गैरहाजिर रहे। बैठक में नपा अध्यक्ष रमेश सैनी और उपाध्यक्ष रामलाल भगत नहीं पहुंचे। मौजूद पार्षदों ने कार्यकारी अधिकारी को बताया कि नगर में बिजली, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पार्षदों की बात नहीं सुनते। नौबत तो यहां तक आ गई है कि उनका फोन तक नहीं उठाया जा रहा। इससे लोगों की समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है। कार्यकारी अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के जेई पुरुषोत्तम कुमार को पार्षदों की बात सुनने को कहा। उन्होंने कहा कि आइंदा ऐसी नौबत न आने पाए। पार्षद यशपाल सैनी ने लोगों की तरफ से मिलने वाली सफाई कर्मचारियों की शिकायत का मुद्दा उठाया। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान को बुलाकर स्थिति को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया। बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में गली-नाले से जुड़ी समस्याओं को लिखित में दर्ज करवाया। जल्द ही टेंडर पारित करके गली-नाली के विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई बार बताए गए विकास कार्यों को काटकर अन्य कार्य करवा दिए जाते हैं। इसके अलावा हाल ही में सब्जी मंडी के विकास कार्य के उद्घाटन पर उन्हें सूचित नहीं किया गया। इससे नगरपालिका की छवि खराब होती है। नपा के कार्यकारी अधिकारी रवि सैनी ने बताया कि हर बैठक में सभी पार्षदों को हिस्सा लेना चाहिए। गैर-मौजूदगी विकास के कामों में रोड़ा अटकाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें