फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नपा ने गली, सड़कों के लिए बनाया 20 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया नपा चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बैठक, संपत्ति कर पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगरपालिका अरनिया में वीरवार को चेयरमैन रमेश सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पार्षद और ईओ जोधराज समेत 10 पार्षद मौजूद थे। मौके पर संपत्ति कर पर विचार किया गया। साथ ही नपा द्वारा प्रस्तावित 20 करोड़ के विकास कार्य रखे गए, जिनमें कस्बे में गली-नाली, ड्रेनेज व्यवस्था, कम्युनिटी हॉल, सड़क व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य ,बस स्टैंड का सौंदर्य, आदि शामिल थे।
वीरवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि जिस पार्षद के वार्ड में जितना संपत्ति कर जमा होगा, सरकार उस पर 2 गुना अधिक फंड देकर वार्ड का विकास करवाएगी। संभावित 30 लाख रुपये हर पार्षद को वार्ड के लिए 2023-24 में दिए जाएंगे। संपत्ति कर को लेकर वार्ड 5 के पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि संपत्ति कर सरकार का तानाशाही रवैया है। अरनिया नपा के अंतर्गत और भी कई कर लागू होते हैं, लेकिन नपा लोगों से ले ही नहीं पाती। डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए हर घर से 50 रुपये मासिक तय हैं, लेकिन नपा वह पैसे इकट्ठे करने में भी सक्षम नहीं है। जाहिर है कि संपत्ति कर सीमा क्षेत्रों में लागू करना सही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 8 के पार्षद यशपाल सैनी ने कहा कि सरकार के इस फैसले का स्वागत है। परंतु, जिन राज्यों में लोगों से संपत्ति कर वसूला जाता है, उन्हें सुविधाएं भी वैसी ही मिलती हैं। अरनिया में अभी तक शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। ऊपर से संपत्ति कर लोगों से वसूलना मनमानी है। वहीं, नपा चेयरमैन ने कहा कि संपत्ति कर लोगों के हित में है। इसलिए, कस्बे के हर जिम्मेदार नागरिक को संपत्ति कर में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें