फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन के बाद भी NIA के सामने पेश नहीं हुआ अलगाववादी गिलानी का बेटा

Mon, 31 Jul 2017 10:17 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सैयद अली शाह ग‌िलानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
टेरर फंडिंग मामले मेें हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का बड़ा बेटा नईम एनआईए के समक्ष पेश नहीं हो पाया। नईम को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में पूछताछ के लिए हाजिर होने के  आदेश दिए थे, लेकिन अचानक सीने में दर्द उठने की वजह से उसे श्रीनगर स्थित स्किम्स में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


टेरर फंडिंग के सिलसिले में गिलानी और उसके परिवार पर एनआईए का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गिलानी के छोटे बेटेे नसीम को एनआईए ने पूछताछ के लिए बुधवार को हाजिर होने को कहा है। एनआईए कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित विध्वंसक गतिविधियों में अलगाववादियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

घाटी को दहलाने के लिए पाकिस्तान फंड मुहैया करवाता है। यह फंड अलगाववादियों के पास आता है। सूत्रों की मानें तो इसके एनआईए के  हाथ कई सुबूत लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस सिलसिले में सात अलगाववादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो दर्जन से ज्यादा को नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन


उधर गिलानी के छोटे बेटे नसीम जिसे बुधवार को एनआईए के समक्ष पेश होना है, ने कहा कि सरकार उन लोगों को तंग कर रही है, जो सरकार की नीतियों से सहमत नहीं हैं। नसीम ने कहा कि मापदंड सभी के लिए एक समान होने चाहिएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें