फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतर कॉलेज योगा प्रतियोगिता में जीडीसी पलोड़ा का दबदबा

विज्ञापन
योगा प्रतियोगिता में विजेत ​खिलाड़ी व अन्य स्रोत जेयू
विज्ञापन
व्यक्तिगत स्पर्धा में दो और टीम इवेंट में हासिल किया एक पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर कॉलेज योगा प्रतियोगिता में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पलोड़ा का दबदबा रहा। कॉलेज के छात्रों ने व्यक्तिगत में दो पदक जीते जबकि टीम इवेंट में एक पदक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया था।
सोमवार को पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट के तहत मुकाबले जेयू के जिम्नेजियम हॉल में हुए। इसमें जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से जीडीसी के छात्रों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों में योग और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति रुचि देखने को मिली। योगा टीम इवेंट पुरुष वर्ग में जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। जीडीसी पलोड़ा ने दूसरा जबकि जीडीसी डोडा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

योगा व्यक्तिगत वर्ग में जीडीसी पलोड़ा के साहिल ने पहला स्थान हासिल किया। जीडीसी रामनगर के अजय कुमार दूसरे, पीजी विभाग के प्रिंस शिवम शर्मा पहले और जीडीसी पलोड़ा के मंजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पीजी आर्ट्स विभाग और जीडीसी दरमाड़ी ने जीते मुकाबले
जम्मू। अंतर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पीजी आर्ट्स विभाग जम्मू विश्वविद्यालय ने जीडीसी बिश्नाह को दस विकेट से हराया। बिश्नाह ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान पूरी टीम 14.4 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर ढेर हो गई। कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक नहीं चल पाया। पीजी विभाग ने बिना किसी विकेट के नुकसान के मुकाबला 5.2 ओवर में अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में जीडीसी दरमाड़ी ने जीडीसी सिद्धड़ा को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडीसी सिद्धड़ा ने 20 ओवर में 179 रन बनाए। इसके जवाब में जीडीसी दरमाड़ी 19 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें