फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शतरंज में आयुष की चली चाल, कैरम में नीतू व रोशनी छाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। फिट इंडिया अभियान के तहत सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) मढ़ में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में शतरंज, बैडमिंटन और कैरम का आयोजन किया। मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. डॉ. राकेश कुमार कौल ने छात्रों को विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
शतरंज में तीसरे सेमेस्टर के आयुष शान ने स्वर्ण, पांचवें के आयुष कुमार ने रजत और अभिषेक भगत व व्रोचन सिंह ने कांस्य, कैरम महिला वर्ग में पांचवें सेमेस्टर की पायल व रोशनी भगत ने कांस्य, शीतल और कोमल (तीसरे सेमेस्टर) ने रजत, बीए पांचवें सेमेस्टर की नीतू व रोशनी ने स्वर्ण, कैरम पुरुष वर्ग में परवीन कुमार और पंकज (पांचवें सेमेस्टर) ने रजत और स्वर्ण पदक लखबीर सिंह और योगेश (बीए पांचवें सेमेस्टर) ने जीता। बैडमिंटन (महिला) में तीसरे सेमेस्टर की मोनिका ने रजत और कंचन ने स्वर्ण, (पुरुष डबल) में तीसरे सेमेस्टर के प्रवीन कुमार और आयुष कुमार ने रजत, संजय राधा और अभिषेक कुमार ने स्वर्ण पदक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 70 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक रवि कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर अंजन चिब (संयोजक खेल), असिस्टेंट प्रोफेसर सचिन भगत, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शकुन शर्मा और डॉ. शीतल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें