पीड़ित को राहत किट देते बैंक अधिकारी, साथ में मौजूद विधायक सेठी व जिला उपायुक्त स्रोत - बैंक
जम्मू। जेके बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के संगठनों ने शुक्रवार को पीरखो व राजीव नगर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया। यह पहल बैंक के डिवीजनल हेड अशोक गुप्ता और जोनल हेड अनीता नेहरू के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम में ऑल इंडिया जेके बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन और जेकेबीओए जम्मू के पदाधिकारी भी शामिल रहे। मौके पर विधायक युद्धवीर सेठी, जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास और अतिरिक्त उपायुक्त अनुसुया जम्वाल भी मौजूद रहीं। ब्यूरो