फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गट्टू डोर जानलेवा, नहीं करें इसकी बिक्री

Thu, 31 Jul 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पुलिस ने प्रतिबंधित गट्टू डोर की बिक्री को लेकर बाजार का निरीक्षण किया। इस मौके पर दुकानों पर डोर की जांच की। गट्टू डोर को लेकर पुलिस ने दुकानदारों को जागरूक करने के साथ कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि गट्टू डोर जानलेवा है। इसकी बिक्री न करें।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलावर कुमार की अध्यक्षता में टीम ने बाजार में दुकानों पर औचक छापे मारे। इस दौरान दुकानदारों द्वारा बेची जा रही डोर की जांच की गई। हालांकि छापे के दौरान गट्टू डोर की बरामदगी नहीं हुई। दुकानदारों को गट्टू डोर की बिक्री न करने को लेकर जागरूक भी किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गट्टू डोर की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें