फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गटारु हत्याकांड को एक साल पूरा, मुख्य आरोपी अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से रची गई थी साजिश, 21 जनवरी को ज्यूल चौक में दिनदहाड़े हुआ था गोलीकांड
विज्ञापन


जम्मू। बहुचर्चित गटारु हत्याकांड को आज एक साल पूरा हो जाएगा। मुख्य आरोपी और सूत्रधार विक्की सलाथिया पुलिस की पकड़ से बाहर है। विदेश से आरोपी पूरे गैंग को चला रहा था। अभी तक 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर हो चुके हैं। इनमें दो नाबालिग भी हैं। विक्की सहित तीन आरोपी फरार हैं।
सनसनीखेज हत्याकांड 21 जनवरी 2025 को ज्यूल चौक में दिनदहाड़े हुआ था। स्कूटी सवार बदमाशों ने थार गाड़ी में बैठे सुमित जंडियाल उर्फ गटारु पर गोलियां चलाई थी। गंभीर घायल सुमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई थी। वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी ने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की। करीब 30 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों की पहचान और भूमिका सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश थी वजह
जांच में पता चला कि हत्या की रंजिश थी जो विकास सलाथिया उर्फ विक्की निवासी मंडी घरोटा, गुढ़ा सलाथिया वासी विजयपुर और सुमित जंडयाल के बीच थी। 2023 में अक्षय कुमार की हत्या के बाद दुश्मनी और गहरी हो गई थी। विक्की सलाथिया की गैंग ने सांबा के रामगढ़ में वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले से जुड़े घटनाक्रम में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई थी, जिसमें पीएसआई दीपक शर्मा शहीद हो गए थे जबकि कुख्यात अपराधी वासुदेव कुमार उर्फ शुन्नू मारा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें