फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चौथे दिन भी गणेशोत्सव की धूम, हर कोई पा रहा बप्पा का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं ने सुबह आरती में लिया भाग तो शाम को भजन संध्या में किया गौरी नंदन का गुणगान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में गणेश उत्सव के चौथे दिन भी आरती और भजन संध्याओं में काफी गिनती में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान गणेश के समक्ष माथा टेक कर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गणेशोत्सव को लेकर शहर भर में रौनक है। विभिन्न जगहों पर लगे पंडालों में लोग गौरी नंदन की अराधना कर रहे हैं।
शहर के सराजे की ढक्की, लक्ष्मीनारायण मंदिर, गांधी नगर गोल मार्केट सहित कई जगहों पर भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। गोल मार्केट में सुबह आरती में लोगों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा यज्ञ में लोगों ने भाग लिया है और आहुतियां अर्पित कीं। दोपहर बाद तीन से छह बजे तक श्री गणेश कथा के अलावा भजन संध्या के दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण मंदिर गांधी नगर और सराजे दी ढकी मंदिर में भी प्रतिदिन लोग गणपति अराधना के लिए पहुंच रहे हैं। शाम के समय शहर के वार्डों में भी बप्पा के गुणगान से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। लोगों ने फल, फूल और मिठाइयां अर्पित कर मन्नतें मांगी। देर रात तक भजन संकीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें