विज्ञापन की खबर फोटो पीएचए 1
जम्मू। पठानकोट में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल चड़वाल ने सात पदक जीते हैं। स्कूल के छह विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में ये पदक जीते। इस चैंपियनशिप का आयोजन कराटे डू गोजू-काई इंडिया द्वारा किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय कराटे से संबद्ध है।
जापान के तकनीकी निदेशक कैवल फटाकाई की निगरानी में चैंपियनशिप हुई। इसमें विभिन्न राज्यों से कुल 800 छात्रों ने भाग लिया। कैंब्रिज स्कूल के छात्रों ने कोच हैप्पी कोहली के मार्गदर्शन में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर स्कूल को गौरवान्वित किया। पदक जीतने वाले में आरव सिंह और अनिरुद्ध शर्मा ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रदीप चौधरी ने एक तो आयुष शर्मा ने दो रजत पदक जीते। शिवनंदन वर्मा और साध्विक वर्मा ने एक-एक कांस्य पदक जीता। स्कूल के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा पठानिया ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए छात्रों की सराहना की। ब्यूरो