पोस्ट में यह लिखा...
इंस्टाग्राम में खौफ ग्रुप नाम का अकाउंट बना हुआ है। इसमें वायरल हुई पोस्ट लिखा है कि ग्रुप का नशा तस्करों या जहर बेचने वालों से कोई लेना-देना नहीं है। यह भी कहा गया है कि वे देश विरोधी नहीं है और न ही उन संगठनों के साथ हैं। आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उनकी जिससे दुश्मनी है वह समय आने पर उसे मार देंगे। दुश्मनों को सीधे या परोक्ष रूप से मदद करने वालों को भी दुश्मन माना जाएगा।
तीन वर्ष में बढ़ी गैंगवार
जम्मू में पिछले तीन वर्ष से गैंगवार बढ़ी है। इससे पहले गैंगवार का दौर लगभग खत्म हो गया था। बड़े गैंगस्टर किसी न किसी वारदात को लेकर जेल चले गए या फिर गैंगवार में मारे गए। मगर अब जेलों में लंबे समय से बंद गैंगस्टर सक्रिय हो गए और गैंगवार दोबारा शुरू हो गई। इसी बीच कई वारदात सामने आई जो गुर्गों की मदद से की गई।