फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः खिलौने वाली एके-47 से लूट करने वाला गैंग पकड़ा गया, ट्रक चालकों को बनाते थे निशाना

Sat, 28 Dec 2019 05:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पुलिस ने ट्रक चालकों से लूट करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाते थे। आरोपी लूट के वक्त खिलौने वाली एके-47 का इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से लूटा गया माल जब्त किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद संभावना जताई जा रही है कि हाईवे पर पूर्व में हुई लूट की कई घटनाओं से पर्दा उठेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद श्रीनगर एसएसपी हासिब मुगल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उक्त गैंग हाईवे पर ट्रक चालकों को शिकार बनाता था। आरोपियों के पास से खिलौने वाली एके-47 और पिस्तौल बरामद हुई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पूर्व में हुई लूट की वारदातों से जुड़े साक्ष्य मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें