जम्मू। गणेश चतुर्थी पर 21 अगस्त को रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति बप्पा का आगमन होगा। दस दिनों तक गणेशोत्सव का पर्व शहर में धूमधाम एवं उत्साह से मनाया जाएगा। गांधीनगर के गोल मार्केट में सुबह दस बजे 16 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा प्रतिष्ठापित की जाएगी। उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
गणेश चतुर्थी पर शहर में सबसे बड़ा आयोजन गांधीनगर में हो रहा है। यहां पर 39 फुट ऊंचा पंडाल तैयार किया गया है, जहां पर 10 दिन तक गणपति बप्पा विराजेंगे। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम बुधवार को सुबह 10 से 12:45 बजे तक होगा। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हो जाएगी। पंडाल को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया गया है। बुधवार से नौ सितंबर तक पंडाल में सुबह-शाम बप्पा की आरती के साथ हवन-यज्ञ होगा। भारतीय वैदिक संस्थान के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि पंडाल तैयार हो गया है और मुंबई से 16 फुट ऊंची प्रतिम भी पहुंच चुकी है। इस बार बड़े स्तर कार्यक्रम होना है। गणेश उत्सव शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।
गणेशोत्सव का ये रहेगा कार्यक्रम
31 अगस्त को मूर्ति की स्थापना सुबह 10 से 12:45 बजे तक होगी। इसके बाद गणेश पुराण कथा और यज्ञ होगा। आठ सितंबर को पूर्णाहित दी जाएगी। नौ सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे गणेश मूर्ति का विजर्सन होगा। इसी दिन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। गणेशोत्सव में प्रतिदिन रात आठ से 11 बजे तक गणेश भजन संध्या होगी। प्रतिदिन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक गणेश आरती होगी।