फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब चार सदस्यीय समिति में फेरबदल, महिला अधिकारी भी करेंगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गांधीनगर अस्पताल की इमरजेंसी में दो जूनियर स्टाफ नर्सों से छेड़छाड़ और फोटो खींचने के मामले में स्वास्थ्य निदेशालय की जांच समिति में फेरबदल कर अब चार सदस्यीय समिति में महिला अधिकारियों को शामिल किया है। इससे पहले एक भी महिला अधिकारी नहीं थी। मामले में पहले ही तीन चिकित्सा कर्मचारियों का दूसरे केंद्रों में तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज निकाल ली है। सूत्रों के अनुसार महिला और पुरुष कर्मियों के बीच बहस के बाद मामले ने तूल पकड़ा था। इसके बाद महिला कर्मियों ने लिखित शिकायत देकर उक्त कर्मियों के खिलाफ आरोप लगाए थे। बाहरी व्यक्ति की भी घटना में संलिप्तता को दर्शाया गया था। चिकित्सा कर्मियों का आरोप था कि एक बाहरी व्यक्ति ने इमरजेंसी केबिन में आकर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। दोनों नर्सों के फोटो खींचे जो अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों के मोबाइल तक पहुंचे। स्वास्थ्य निदेशालय की जांच समिति में डॉ. हरजीत राय सहित अन्य महिला अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें