जम्मू-कश्मीर चुनाव में जम्मू संभाग की कई सीटों पर कांटे की टक्कर होने वाली है। हर कोई जानने को बेताब है कि इस बार के नतीजे क्या होंगे। अगर सीटों के गणित की बात की जाए तो आंकड़े और भी मजेदार हो जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही आंकड़ों से रुबरू करवाने वाले हैं।
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी सीट पर सबसे ज्यादा वोटर हैं। चुनाव आयोग के अनुसार गांधीनगर सीट पर 1,66,132 वोटर पंजीकृत हैं। इनमें से 85,822 पुरूष और 80,308 महिला वोटर हैं जिनके लिए 172 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
जबकि वोटों की दृष्टि से सबसे छोटी सीट है लदाख की नुबरा सीट। नुबरा सीट पर मात्र 13,054 वोटर पंजीकृत हैं, जिसमें से 6,570 पुरूष और 6,483 महिला वोटर हैं, इनके लिए 63 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार घाटी में कुल 7,225,559 वोटर्र पंजीकृत किए गए हैं जो आगामी चुनावों में 87 सीटों पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
वोटों के दृष्टिकोण से दूसरी सबसे बड़ी सीट है जम्मू वेस्ट। जम्मू वेस्ट सीट पर 1,51,311 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 77,389 वोटर पुरूष हैं जबकि 73,921 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 171 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।