फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक जीवन में बापू की विचारों को अपनाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर शहर की ऐतिहासिक मुबारक मंडी के दीवान-ए-आम में रविवार को गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें वक्ताओं ने बापू की विचारधारा को दैनिक जीवन में अपनाने के आह्वान के साथ ही युवा पीढ़ी को उनके जीवनी प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पद्मश्री डॉ. जितेंद्र उधमपुरी ने कहा कि महात्मा गांधी शांति के सबसे बड़े दूत थे। उन्होंने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा पर हमेशा जोर दिया। दक्षिण एशिया और अफ्रीकी महाद्वीप में शांति को बढ़ावा देने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। जेएंडके एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा ने भावी पीढ़ी में गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने में गांधी ग्लोबल फैमिली की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से समाज में जरूरी बदलाव ला सकते हैं। युवाओं को अपने दैनिक जीवन में महात्मा गांधी की विचारधारा को अपनाना होगा।
कार्यक्रम में गांधी ग्लोबल फैमिली वुमन जम्मू की अध्यक्ष डॉ. अलका शर्मा ने कोविड के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी। पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता जीएम सरूरी ने युवाओं से बापू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, पर्यावरण और शांति के लिए कार्य करने वाले लोगों को महात्मा गांधी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरदार जसविंद्र सिंह, पवन गुप्ता, प्रो. एएस भलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें