क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के साथ अतिथिगण। संवाद
- फोटो : akhnoor
अखनूर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इसमें गलवड़े चक की टीम ने गेटला क्रिकेट क्लब को हराकर खिताब जीता।
विजेता टीम को ट्रॉफी और क्रिकेट किट प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को रनर-अप ट्रॉफी दी गई। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने में मदद मिलती है।
समापन समारोह के दौरान नंदन सिंह बिष्ट, कमांडेंट, सुंदरबनी, सुरेश कुमार शाशनी, कमांडेंट, अखनूर, राजीव कुमार खुगशाल, द्वितीय कमान अधिकारी, अमित कुमार सिंह, उप कमांडेंट, डीएस रावत, उप कमांडेंट विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।