फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेज रफ्तार क्रेटा कार ने तोड़े नाके, पूर्व सरपंच ने सहयोगी संग पीछा कर गाड़ी दबोची, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। महानपुर क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार द्वारा कथित तौर पर पुलिस नाके तोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। वाहन की चपेट में आने से कुछ युवक और नाके पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद महानपुर के पूर्व सरपंच सोनू गुप्ता और उनके सहयोगी संजीव शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए संदिग्ध वाहन का पीछा किया और कलोआ मोड़ के पास उसे पकड़ लिया। हालांकि वाहन में सवार लोग मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व सरपंच ने बताया कि वह भुलुआ लिंक रोड के पास कॉलेज के नजदीक खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक क्रेटा वाहन तेज रफ्तार से उनकी ओर आया। काफी तेज गति से आ रही कार को शोर मचाकर चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन नहीं रुका और लिंक रोड की तरफ बढ़ गया। उन्होंने बताया कि वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि रास्ते में कई जगह हादसा होने की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाहन ने रास्ते में पुलिस द्वारा लगाए गए कुछ नाकों को भी तोड़ दिया था। एक नाके पर तैनात पुलिसकर्मी भी वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद वाहन की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान महानपुर के पूर्व सरपंच सोनू गुप्ता और फिंतर निवासी उनके सहयोगी संजीव शर्मा ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया। दोनों ने जोखिम उठाते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया और महानपुर कस्बे के नजदीक कलोआ मोड़ पर वाहन को रोकने में कामयाब रहे। हालांकि वाहन में सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए। बाद में वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने पुलिस से वाहन में सवार फरार लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और पूरे मामले की गहन जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें