फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जी 20 बैठक: मीटिंग स्थल के आसपास की सुरक्षा बेहद कड़ी, जवानों ने संभाला मोर्चा..अफसरों की तैनाती

Sat, 20 May 2023 03:47 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि आयोजन के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह मरीन कमांडो (मार्कोस) ने भी डल झील में सुरक्षा ड्रिल की है। बता दें कि कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन 22-24 मई को आयोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
श्रीनगर में जी20 बैठक की सुरक्षा का जिम्मा संभाले कमांडो - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी 20 सम्मेलन के चलते शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) के आसपास सुरक्षा कड़ी की जा रही है। यहां सुरक्षा ग्रिड को रोजाना पुख्ता किया जा रहा है। सीआरपीएफ कमांडो ने डल झील में विशेष ड्रिल की। एसकेआईसी के आसपास के इलाके को सैनिटाइज करने के साथ साथ डल झील के अंदरूनी इलाकों में पेट्रोलिंग भी की।

विज्ञापन


कुछ जगहों पर हाउसबोटों की जांच भी की। इस बीच एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि आयोजन के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह मरीन कमांडो (मार्कोस) ने भी डल झील में सुरक्षा ड्रिल की है। बता दें कि कश्मीर में जी20 अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 22-24 मई को आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि एलीट एनएसजी, मरीन कमांडो, पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों को बढ़ाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हाई प्रोफाइल कार्यक्रम बिना किसी घटना के संपन्न हो। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मार्कोस कार्यक्रम स्थल के पास प्रसिद्ध डल झील में पूरी मुस्तैदी बनाए हुए हैं, वहीं इसी तरह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने भी लाल चौक इलाके में ड्रिल की।  

श्रीनगर बना नो ड्रोन जोन, शहर से गुजरने वाले वाहनों की जांच 

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ एनएसजी के जवानों ने इलाके में एरिया डोमिनेशन और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। उन्होंने लाल चौक पर होटलों की जांच की। मालिकों से कुछ जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि शहर से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पुलिस जहां एनएसजी और मार्कोस की मदद ले रही है, वहीं ड्रोन रोधी तंत्र भी लगा रखा है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने तक शहर को नो ड्रोन जोन बना दिया गया है। विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा जिन मार्गों पर जाने की उम्मीद है।

उन्हें बैठक से पहले बड़े पैमाने पर मेकओवर दिया गया है। कई परियोजनाएं, जो श्रीनगर स्मार्ट सिटी का हिस्सा थीं, को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया क्योंकि शहर को अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए तैयार किया गया है। 

सुरक्षा के लिए किए गए हैं सभी इंतजाम 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, हमने कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। सेना और एनएसजी की मदद ले रहे हैं। मार्कोस की एक टीम नियुक्ति की गई है। साथ ही पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें