फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में जी-20, 250 किमी. दूर शहर में सुरक्षा चक्र मजबूत

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षाबल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। कश्मीर में तीन दिवसीय जी-20 समिट को लेकर करीब 250 किमी. दूर शहर की सुरक्षा को लेकर एक तरफ किलेबंदी कर दी है। तीसरी आंख यानी कैमरे से भी तेज नजर हर गतिविधि पर रखी जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर जिला पुलिस की स्पेशल टीमों को तैनात किया है। भीड़भाड़ की जगहों पर पुलिस के खोजी कुत्तों का दस्ता उतारा गया है। रविवार को पुलिस की ओर से खोजी कुत्तों की मदद से रघुनाथ बाजार, गांधी नगर, नागरिक सचिवालय के बाहर जांच की गई। विक्रम चौक, डोगरा चौक, कुंजवानी, सतवारी, बलोल पुल, पलौड़ा, जानीपुर, पंजतीर्थि, कच्ची छावनी, पक्का डंगा, गोल मार्केट, रेलवे स्टेशन, इंदिरा चौक, बस स्टैंड, एयरपोर्ट के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने हर वाहन की गहन तलाशी ली।
विज्ञापन


इन जगहों पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली के अनुसार कानाचक, अखनूर, परगवाल, मकवाल, अरनिया, सुचेतगढ़ के बॉर्डर को बीएसएफ के साथ मिलकर एक तरह से सील कर दिया है। बॉर्डर से शहर आने वाले वाहन और व्यक्ति पर तीन जगहों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर के आसपास 3 किलोमीटर इलाका बीएसएफ की मदद से कवर किया है। इसके आगे के क्षेत्र पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती है। यानी सुरक्षा का अभेद्य कवच तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें