फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जी 20 की सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। कश्मीर में जी-20 बैठक को लेकर शहर में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के नाके लगा दिए हैं। पुलिस की तरफ से ड्रोन की मदद से प्रमुख चौक-चौराहों, स्थलों और धार्मिक स्थानों की निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को कई जगहों पर पुलिस की तरफ से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। लोगों के आई कार्ड चेक किए गए। तवी नदी के आसपास के इलाकों में भी सख्ती की गई।
उधर, सेना की ओर से कई जगहों पर क्यूएटी वाहनों को तैनात किया है। साथ ही सीमांत इलाकों में गश्त बढ़ा दी है, खासकर अपने कैंपों, यूनिटों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर। पुलिस की तरफ से होटलों में चेकिंग शुरू की गई है।ज्यूल, गुम्मट, चांद नगर के होटलों को खंगाला गया है। 25 मई तक हर शाम होटलों की जांच होगी। यहां रुकने वाले लोगाें की भी जानकारी जुटाई जाएगी। होटल मालिकों से कहा है कि सभी प्रकार के मेहमानों की जानकारी रखें।
विज्ञापन

अर्धसैनिक बल भी तैनात
सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। हथियारबंद जवानों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा है। संदिग्ध व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश हैं। सुंजवां, चौआदी, सिद्धड़ा, रैका, छन्नी इलाकों में पुलिस ने साधी वर्दी में कर्मियों को लगाया है। कुछ संदिग्ध इलाकों की पहचान की गई है, जहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

अहम रणनीति पर किए गए प्रबंध
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है - सुरक्षा को लेकर अहम रणनीति बनाई है। कई तरह के बंदोबस्त किए हैं। तकनीकी ढांचा सक्रिय है। पुलिस ने शहरवासियों को संपर्क में लेकर कहा है कि कहीं पर कोई संदिग्ध या वस्तु दिखने पर तुरंत सूचित करें। एसएसपी का कहना है कि सीमांत इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर नाकों को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें