फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी को पेट्रोल-डीजल की सप्लाई दोबारा ठप

Sun, 04 Sep 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
टैंकर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर एसोसिएशन की ओर से घाटी के लिए पेट्रोल और डीजल की सप्लाई दोबारा से ठप कर दी गई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही घाटी के लिए टैंकरों की सप्लाई बहाल हुई थी, लेकिन घाटी में रविवार को हालात खराब होने के कारण टैंकर चालकों के टैंकर जगह-जगह फंस गए हैं, नतीजतन एसोसिएशन ने आपात बैठक करके घाटी में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप करने का एलान कर दिया और आज (सोमवार) टैंकर नहीं भरने की बात कही है। 

एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक घाटी में दोबारा से हालात खराब हो गए हैं, उनके टैंकर जगह-जगह फंस गए हैं। चालकों ने फोन पर इसकी सूचना दी है और कोई सुरक्षा नहीं मिलने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-3 ठप रहेगी सप्लाई

पेट्रोल - फोटो : Demo Pic.
घाटी में तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर एसोसिएशन अपने टैंकर चालकों और कंडक्टरों की जान जोखिम में नहीं डाल सकती है। 

27 अगस्त को पहली बार घाटी के लिए पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप की थी। इसके बाद सरकार के सुरक्षा देने के आश्वासन पर 2 सितंबर को घाटी के लिए सप्लाई खोल दी गई थी, लेकिन 4 सितंबर को श्रीनगर में माहौल फिर से बिगड़ गया।


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपातकालीन बैठक करके यह फैसला किया है कि वे घाटी के लिए सप्लाई 3-4 दिन के लिए स्थगित रखेंगे और सोमवार को टैंकरों में पेट्रोल और डीजल नहीं भरा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें